Agriculture
बहेड़ी के किसानों की निगाहें 17 नवंबर की केसर शुगर मिल नीलामी पर, प्रशासन ने भुगतान के लिए हरसंभव प्रयास का दिया भरोसा
बरेली जिले के बहेड़ी में केसर शुगर मिल का बकाया गन्ना भुगतान लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है। उपजिलाधिकारी ने 17 नवंबर को होने वाली प्रस्तावित नीलामी के सफल होने और किसानों के हक दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया है।
बहेड़ी में केसर शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की चिंता लगातार बनी हुई है। इसी मुद्दे पर नीड 24 न्यूज ने आज दोपहर उपजिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर किसानों के बकाया भुगतान, 1 नवंबर को बताई गई कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई और आगामी 17 नवंबर को प्रस्तावित नीलामी के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान उपजिलाधिकारी महोदय ने कहा कि किसानों को उनका बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनका हक मिले और बकाया भुगतान का रास्ता जल्द साफ हो।
वहीं, दूसरी ओर किसानों के मन में अभी भी कई सवाल हैं। किसानों का कहना है कि केसर शुगर मिल की नीलामी की तारीख पहले भी आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 17 नवंबर को प्रस्तावित नीलामी इस बार निर्धारित तारीख पर हो पाएगी या फिर पहले की तरह एक बार फिर टल जाएगी।
किसानों को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और बकाया भुगतान की उम्मीद है। 1 नवंबर को प्रशासन की ओर से बताई गई कानूनी कार्रवाई का क्या परिणाम निकला और 17 नवंबर की नीलामी को लेकर क्या तैयारियां पूरी हैं, यह भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सवाल हैं।
अब 17 नवंबर की तारीख के साथ किसानों की उम्मीदें और इंतजार दोनों जुड़े हैं। किसानों को उम्मीद है कि इस बार नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और वर्षों से बकाया आंशिक गन्ना भुगतान पाने का रास्ता खुलेगा।