अपराध
भितरवार पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
ग्वालियर जिले के भितरवार थाना पुलिस ने मासूम बालिकाओं के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भगवान सिंह पुत्र सेवाराम बाथम (35) निवासी मोहनगढ़ के रूप में हुई है।
थाना भितरवार पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को अपराध दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया है।
घटना के अनुसार, फरियादिया रोशनी (परिवर्तित नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 सितंबर 2026 की शाम को जब उसकी 7 वर्षीय बेटी और देवरानी की 6 वर्षीय बेटी गांव के मंदिर पर खेल रही थीं, तभी गांव का ही भगवान सिंह वहां पहुंचा। उसने दोनों बच्चियों को अपनी बाहों में कसकर बुरी नीयत से पकड़ लिया और गलत तरीके से छूने लगा। बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गया। बच्चियों ने बताया कि आरोपी ने उन्हें नमकीन बिस्कुट का लालच देकर अपने पास बुलाया था और उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना भितरवार में आरोपी भगवान सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री जयराज कुबेर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उनि. बलवीर मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 सितंबर 2026 को आरोपी भगवान सिंह पुत्र सेवाराम बाथम (35) निवासी मोहनगढ़, भितरवार को ग्राम मोहनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भितरवार उनि. बलवीर मावई, उनि. जितेंद्र भदौरिया, आरक्षक अशोक लोधी, नरेश तोमर, अनुज शर्मा और आरिफ खान की सराहनीय भूमिका रही।