🔥 ट्रेंडिंग How Can SC-ST Communities Get Justice... समृद्धी महामार्गावर डिझेल चोरी वाढली,... સુરતમાં બીજપી સંગઠનાત્મક નિમણૂકો, પરેશ... हाई कोर्ट ने एपी चेनसॉ हमले में पुलिस... स्ट. लुइस फिर से विश्व श्रृंखला टीवी द... ईलोईलो ग्रुप ने मार्केटिंग सॉल्यूशंस क...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भिटौरा चौकी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय, हरे-भरे फलदार पेड़ों पर चल रहा आरा

✍️ रिपोर्टर: Jasvant Vishwakarma 🗓 05 नव. 2026, 08:49 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर वन माफियाओं की सक्रियता बढ़ने का मामला सामने आया है। भिटौरा चौकी क्षेत्र के बसोहनी, गौरा कला, भोलापुर, मालीपुर और छिटूपहनी गांवों में बड़े पैमाने पर हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय पुलिस और वन विभाग को शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर अवैध कटान पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वन संपदा को बचाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
📲Get App