🔥 ट्रेंडिंग धुबरी के लोक संगीतकार दुलाल चंद्र रॉय... आसाम सरकार ने 546 करोड़ रुपये के हेल्थ... दुखबरी में 2027 के लिए ड्राफ्ट चुनावी... दिल्ली में गर्भवती महिला का अजन्मा शिश... बड़वानी में पुलिस ने 627 गांजा पौधे जब... जयपुर में महिंद्रा थार ने दो बार आदमी...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश जी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश जी ने गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 10 सित. 2026, 07:28 AM 👁 109
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने चीनी मिलों के गन्ना लेने से पहले इसका मूल्य घोषित करने की मांग की है। टिकैत का कहना है कि इस बार सरकार गन्ने का मूल्य 500 और 600 रुपये के बीच में घोषित करे। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों की मांगों को लेकर पहली बार 17 सितंबर को मुजफ्फरनगर में रात्रि महापंचायत होगी।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) किसानों की मांगों को लेकर जगह-जगह आंदोलन करके सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने की फसल में खर्च अधिक आ रहा है। बीमारियों की वजह से खेती महंगी हो गई है। चीनी के दाम भी बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए इस बार गन्ने की मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच होना चाहिए।

#rakeshtikait #bku
📲Get App