🔥 TRENDING रोहित कुमार पटेल एडवोकेट के यहां प्रति... Bangladeshi Actor Sohel Khan Dies Duri... Mammootty’s ‘Mela’ Wraps 100-Day Shoot... Tamil Nadu Collector Files Complaint A... Tamil Nadu collector files complaint a... Priyansh Arya Sets New Indian T20 Reco...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

भारत और नेपाल के लोगों को करीब लाएगी ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’, अयोध्या से जनकपुर तक शुरू हुई सीधी रेल सेवा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 12:50 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राम और माता सीता की नगरी के बीच बनेगा सीधा रेल संपर्क

अयोध्या। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाली नई साप्ताहिक रेल सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का 23 नवंबर को शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में यह रेल सेवा रामायण से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को सीधे रेल मार्ग से जोड़ने का काम करेगी। यूपी और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन इस ट्रेन का संचालन अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम तक किया जाएगा। रास्ते में मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी नेपाल आने-जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। 28 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस की नियमित यात्री सेवा 28 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 5:50 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी में प्रत्येक शनिवार दोपहर 1:10 बजे जनकपुर धाम से चलकर रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
धार्मिक पर्यटन के साथ व्यापार और रिश्तों को भी मिलेगा बढ़ावा इस रेल सेवा से भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और जनकपुर स्थित जानकी मंदिर के दर्शन करने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरयू-कमला एक्सप्रेस महज एक रेलगाड़ी नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक विरासत, आपसी विश्वास और सदियों पुराने संबंधों को नई मजबूती देने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकती है।
📲Get App