🔥 ट्रेंडिंग શાંતિ સંગીત હબ ૨ માં આગ લાગતા ભારે નુક... સુરત મહાનગરપાલિકાનો વોચ એન્ડ વોર્ડ વિભ... कांग्रेस पार्षदों ने उठाई आवाज, 1.65 क... Railway Manager Suffers Head Injury at... वृंदावन के कलाकारों ने अमन गुप्ता के न... ભુજ ખાણ ખનીજ વિભાગના બે કર્મચારીઓ રૂ....
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बहराइच: पिपरमिंट टंकी के पास बैठे ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला, तीन घायल

✍️ रिपोर्टर: Pramod Kumar 🗓 28 सित. 2026, 07:58 PM 👁 10
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की गुलरिहा गांव में सोमवार को पिपरमिंट की टंकी के पास बैठे तीन ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सम्पतपुरवा रेंज के गुलरिहा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिपरमिंट की टंकी के पास बैठे ग्रामीणों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपती समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्पतपुरवा निवासी मुन्ना (45), उनकी पत्नी सुनीता (42) और सूर्यसेन (50) पिपरमिंट की टंकी के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर पास के एक पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। जब ग्रामीण तेंदुए को देखने का प्रयास करने लगे, तो वह अचानक उन पर झपट पड़ा और तीनों को घायल कर दिया।

ग्रामीणों के शोर मचाने और हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, जिसमें डिप्टी रेंजर मयंक पांडे और वन रक्षक कौशल किशोर सिंह शामिल थे, लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सुजौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सीएचसी रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर काफी भय बना हुआ है। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि घटना स्थल पर टीम भेजी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा जंगल के आसपास अकेले न जाने की सलाह दी जा रही है।
📲Get App