खेल
बहराइच पुलिस की महिला टीम ने सेपक टकरा में स्वर्ण व तीन कांस्य पदक अर्जित किए
74वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण एवं तीन कांस्य पदक जीते।
74वीं अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित सेपक टकरा टीम इवेंट में बहराइच पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं तीन कांस्य पदक अर्जित किए।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा एवं प्रीती गुप्ता को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधीक्षक ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
बहराइच पुलिस के इस गौरवशाली प्रदर्शन से पुलिस बल में महिला सशक्तिकरण और खेलकूद के प्रति प्रेरणा बढ़ी है।