🔥 TRENDING Two Kerala youths die in highway crash... NIA Launches Probe into Karnataka Man... Rajasthan to Stay Dry for a Week as Ba... Shillong Lajong FC to Host Rajasthan U... 28-Year-Old Punjab Farmer Generates Rs... 15 Alcohol-Related Deaths in Punjab Ov...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच में विधायक सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण बैठक सम्पन्न

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 29 Nov 2026, 06:14 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

28 नवंबर को बहराइच में विकास भवन सभागार में आयोजित द्वितीय विकास कार्य अनुश्रवण बैठक में आयुष्मान कार्ड जारी, आवास योजना शिकायत निपटान और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर निर्देश दिए गये।

बहराइच, 28 नवंबर – विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की द्वितीय बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में एमएलसी पदमसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, साथ ही ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माननीय विधायक त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ब्लॉक मुख्यालयों पर होल्डिंग्स के रूप में प्रदर्शित की जाये, जिससे आमजन को पात्रता एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थी को किसी समस्या का सामना करने पर संपर्क बिंदु की स्पष्ट जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि लक्ष्य 90,000 के सापेक्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के 43,000 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। विभाग को निर्देश दिया गया कि दिसंबर 2026 तक शत-प्रतिशत बुजुर्गों को कार्ड जारी किया जाये और कार्डधारकों की सूची माननीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाये।

आवास योजनाओं की समीक्षा में अपात्र लाभार्थियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री‑मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से सम्बंधित शिकायतों का रजिस्टर बनाकर पारदर्शी तरीके से निपटान किया जाये, अपात्रों को पत्र द्वारा सूचित किया जाये तथा आवास सूची का प्रकाशन किया जाये। साथ ही ग्राम पंचायतों के लंबित भुगतान प्रकरणों का त्वरित निपटान और अन्नपूर्णा भवनों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकार्पण करने का निर्देश दिया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में टीएचआर यूनिट की सूची प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जाये, तथा विधायक बलहा श्रीमती सोनकर ने सभी समूह सदस्यों को आयोजन में आमंत्रित करने का सुझाव दिया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की भी समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किये गये।
📲Get App