Crime
बहराइच में महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद
दरगाह शरीफ थाना पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और छीनी गई चेन भी बरामद की है।
बहराइच में दरगाह शरीफ थाना पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई लगभग सात ग्राम की सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा यूनिकॉर्न बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज निवासी राजकुमारी, जो वर्तमान में शहर के रायपुर राजा इलाके में रहती हैं, की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। 4 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:52 बजे बाइक सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी। पीड़िता की शिकायत के बाद दरगाह शरीफ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की।
शुक्रवार 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान आरोपी विष्णु कुमार यादव (30) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिरौला टेपरा गांव का निवासी है और उसके पिता का नाम तेज कुमार यादव बताया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दोपहर करीब दो बजे न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दरगाह शरीफ थाने की पुलिस और स्वॉट-सर्विलांस टीम शामिल रही।