🔥 TRENDING મહુવા: ખરવાણ ગામે ધારાસભ્ય મોહનભાઈ ઢોડ... સમર્પણના 25 વર્ષ અંતર્ગત દેશવ્યાપી ‘સે... We call upon the students to use their... મુસાફરો માટે નવી સુવિધાઓ ઉપલબ્ધ: મુસાફ... पुण्यात MPSC विद्यार्थ्यांच्या आंदोलना... कुलदीप बिश्नोई आदमपुर मंडी में सक्रिय,...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बहराइच के सोतिया भट्ठा में झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 08 Oct 2026, 04:24 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के सोतिया भट्ठा, बहोरीकपुर में गुरुवार को झाड़ियों के बीच एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान तिवारीपुरवा गांव निवासी रामफल के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही हरदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष हरदी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं क्षेत्राधिकारी पवन त्यागी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
📲Get App