🔥 TRENDING PM Modi Says Bypoll Victory Reflects D... Awarapan 2 Set to Debut on OTT Platfor... Veteran Actor Nana Patekar Says He Fac... Mrunal Thakur Defends Katrina Kaif and... Ishan Kishan Hits 50th Six of 2026 in... BCCI hikes budget by Rs 127 crore to t...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच: झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबा 11 वर्षीय बालक, गोताखोरों की तलाश जारी

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 10 Oct 2026, 04:00 AM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बालक शौर्य बाजपेयी डूब गया। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बहराइच शहर के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश की जा रही है, लेकिन शाम पांच बजे तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का 11 वर्षीय बेटा शौर्य बाजपेयी शुक्रवार दोपहर अपने इलाके के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट पहुंचा था। इसी दौरान वह सरयू नदी में उतर गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घाट पर मौजूद अन्य किशोरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

बेटे के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर कोतवाली और रामगांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर नदी में बालक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।

शौर्य की मामी कंचन ने बताया कि वह इलाके के दो अन्य किशोरों के साथ घाट पर गया था और इसी दौरान नदी में डूब गया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
📲Get App