🔥 TRENDING સુરત મનપાના સિક્યુરિટી ઓફિસર રૂ. 25 હજ... વગવાડી ગામે અમુલ પાર્લરનું ઉદ્ઘાટન: દૂ... Supreme Court Calls for Accountability... Malaika Arora’s Mumbai Residence Boast... Bollywood Stars Turn Entrepreneurs, Bu... મેગા બ્લડ ડોનેશન કેમ્પ
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 28 Sep 2026, 08:41 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

कटिहार बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) से जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नि:शुल्क और बेहतर इलाज मिल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत RBSK की समर्पित टीमें आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करती हैं तथा चिन्हित बच्चों को त्वरित व मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
इसी क्रम में, आज कटिहार जिले के 08 क्लबफुट (जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर) से पीड़ित बच्चों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका नि:शुल्क इलाज और शल्य चिकित्सा की जाएगी।

*जिलाधिकारी (DM) एवं सिविल सर्जन की संयुक्त अपील
यदि आपके घर या आसपास किसी भी बच्चे में जन्मजात बीमारियाँ — जैसे कि कटे हुए होंठ या तालु, दिल में छेद (हृदय रोग), टेढ़े-मेढ़े पैर (क्लबफुट) अथवा हड्डियों की पुरानी बीमारियाँ पाई जाती हैं, तो घबराएं नहीं।
आंगनबाड़ी व स्कूलों में आने वाली RBSK टीम से बच्चों की जाँच कराएं या तुरंत अपने प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी / RBSK टीम से संपर्क करें। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी चिन्हित बीमारियों का पूरी तरह मुफ्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज कराया जाएगा। आइए, बच्चों को स्वस्थ और दिव्यांगता-मुक्त भविष्य देने में अपनी सहभागिता निभाएं।"
📲Get App