🔥 TRENDING Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr... PM Modi Pays Tribute to Lata Mangeshka... અમરેલીમાં કેન્દ્ર સરકારની ફ્લેગશીપ યોજ... Lata Mangeshkar’s Birth Anniversary: R... New Title Track 'Emo Emo Idi' Released
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री
Politics

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 08:14 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह लोजपा के वरिष्ठ नेता संजय कुमार गया पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसके बाद अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण भी किया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया पहुंचे गन्ना उधोग मंत्री संजय कुमार ने गया में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की समीक्षात्मक बैठक, अंबेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण, एनडीए में खटपट पर कहा- गठबंधन पूरी तरह से एक है

गया. बिहार सरकार में गन्ना उधोग मंत्री संजय कुमार आज सोमवार को गया को पहुंचे. गया में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह, दिलीप सिंह समेत नेता मौजूद थे. समीक्षात्मक बैठक के बाद गन्ना उधोग मंत्री संजय कुमार ने पुलिस लाइन रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की. कमियों को जाना और मौके पर ही जिला कल्याण पदाधिकारी को अवगत भी कराया. वही, इस संबंध में गन्ना उधोग मंत्री संजय कुमार ने बताया कि हमारे दौरे का मकसद संगठन की समीक्षात्मक बैठक करना था. हमने प्रमुख साथियों के साथ समीक्षा बैठक की है. आने वाले दिनों में पटना में एक कार्यक्रम होनी है और उसकी सफलता के लिए हमने यह बैठक की है. इस क्रम में बिहार के विभिन्न जिलों में जाना हो रहा है, जिस क्रम में जहानाबाद के बाद गया को पहुंचे हैं.

एनडीए में कुछ भी खटपट नहीं

वहीं, गन्ना उधोग मंत्री से पूछा गया कि एनडीए में कुछ सही नहीं दिख रहा है, तो कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. जब कुछ ऐसा दौर चलता है, तो कई तरह की बातें सामने आती है. मीडिया में यह सब चलता है. कुछ भी बातें होगी तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा. एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एक है. आरक्षण की समीक्षा के मुद्दे पर भी मेरी पार्टी का क्लियर स्टैंड है, कि आरक्षण पर कोई समीक्षा हो ही नहीं सकता है. उस पर कोई चर्चा हो ही नहीं सकती है. बाबा साहब का दिया हुआ यह अधिकार है, मिला है, इस पर कोई अन्य गुंजाइश नहीं है. वहीं, सहरसा में पत्रकार पर हमले के बाबत कहा, कि सरकार इसकी जांच कराएगी.

बाइट-संजय कुमार, गन्ना उधोग मंत्री, बिहार सरकार.
📲Get App