🔥 TRENDING અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત... Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr... PM Modi Pays Tribute to Lata Mangeshka... અમરેલીમાં કેન્દ્ર સરકારની ફ્લેગશીપ યોજ... Lata Mangeshkar’s Birth Anniversary: R...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिहार के शिक्षा मंत्री का आया बयान
Jobs & Career

बिहार के शिक्षा मंत्री का आया बयान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 01:24 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि टी 4कि अधिसूचना जल्द जारी कि जाएगी नेगेटिव मार्किंग रहेगी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

प्रधानमंत्री के मन की बात’ के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान, TRE4 की अधिसूचना जल्द, नेगेटिव मार्किंग रहेगी, टीचर ट्रांसफर पर शिक्षा मंत्री बोले- कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, विभाग सम्मान के साथ निकालेगा समाधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण को लेकर रविवार को दरभंगा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का समय निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात ‘अनेकता में एकता’ की पहचान है। देश के करोड़ों लोग इसे सुनते हैं और इससे उन्हें नई-नई जानकारियां एवं प्रेरणा मिलती है।

टीचर ट्रांसफर को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान


शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कुछ शिक्षक ट्रांसफर के मामले को लेकर कोर्ट गए थे और उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है। अगली तारीख में इस मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं का सम्मान के साथ समाधान निकालने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को किसी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो वे सीधे विभाग से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं।

TRE4 की अधिसूचना जल्द, नेगेटिव मार्किंग रहेगी

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE4 को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना और प्रश्न पत्र बनाना बीपीएससी का काम है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि BPSC TRE4 की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
📲Get App