Local
बिहार बंद: शेखपुरा में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात
शेखपुरा में बिहार बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
शेखपुरा। बिहार बंद के आह्वान को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को शेखपुरा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शेखपुरा पुलिस ने आम नागरिकों और बंद समर्थकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। साथ ही, किसी भी प्रकार के उपद्रव, हिंसा, तोड़फोड़ या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचने की हिदायत दी गई है।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बाधित न करने और आम नागरिकों के आवागमन में अनावश्यक परेशानी उत्पन्न न करने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त, लोगों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा बिना सत्यापन के किसी भी सूचना को प्रसारित न करने की सलाह दी गई है।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए, आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।