🔥 TRENDING बिलासपुर में गुरु नानक देव जी की 557 ज... ਸਿਆਸਤ ''ਚ ਐਂਟਰੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਤ੍ਰ... ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੌਦੀ... Vedanta Aims to Charge Premium Over LN... बौद्ध भिक्षुओं के बिच कठिन शिवरदान समा... Priyansh Arya's 181 marks second-highe...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिहार भाजपा की प्रदेश महिला मंत्री ने सलेमपुर में महिलाओं से 2027 चुनाव हेतु अपील की

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 24 Nov 2026, 04:54 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश महिला मंत्री चांदनी पांडेय ने सलेमपुर के लार रोड मंडल के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए महिलाओं से 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने हेतु समर्थन की अपील की।

सलेमपुर (देवरिया)। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बिहार भाजपा की प्रदेश महिला मंत्री एवं सलेमपुर विधानसभा की महिला प्रवासी चांदनी पांडेय ने लार रोड मंडल के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर महिलाओं से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने इसरौली, कुंडौली, रुच्चापार सहित अन्य गांवों में आरती चौहान एवं बिना त्रिपाठी के साथ घर-घर पहुंचकर महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संवाद कर सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

चांदनी पांडेय ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए महिलाओं से समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। चांदनी पांडेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। इस दौरान लोगो को मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए भी अपील किया।

इस अवसर पर बबीता पासवान, दुर्गावती, मनीषा देवी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
📲Get App