🔥 ट्रेंडिंग होषियारपुर के पास स्कूल बस पलटी, छात्र... ಸುಳ್ಯದಲ್ಲಿ ನಾಳೆ ಗಾಂಧಿ ಜಯಂತಿ ಅಂಗವಾಗಿ ಸ್... Autumn session wasunfournate govt mock... Actress Rashmika Mandanna Welcomes "Su... दिल्ली में बिना वैध पीयूसी के पेट्रोल‑... Kannada Actress ShriLeela Appears in R...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भोपाल पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 05:18 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में आज एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल को याद किया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री समीर सौरभ, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण झारिया, पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग, पुलिस अधीक्षक डायल-112 श्रीमती नीतू ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा की पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। सभी ने उनके सफल सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
📲Get App