🔥 TRENDING School Bus Overturns Near Hoshiyarpur,... ಸುಳ್ಯದಲ್ಲಿ ನಾಳೆ ಗಾಂಧಿ ಜಯಂತಿ ಅಂಗವಾಗಿ ಸ್... Autumn session wasunfournate govt mock... Actress Rashmika Mandanna Welcomes "Su... Delhi to Ban Petrol and Diesel Sales W... Kannada Actress ShriLeela Appears in R...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भोपाल पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 05:18 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में आज एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल को याद किया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री समीर सौरभ, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण झारिया, पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग, पुलिस अधीक्षक डायल-112 श्रीमती नीतू ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा की पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। सभी ने उनके सफल सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
📲Get App