🔥 TRENDING West Bengal CM to seek PM's approval f... Anant Singh's Grand Feast Descends int... Bank of Maharashtra shares rise 2.35%... Bihar Wedding Garners Global Attention... Parliament Session to Begin on Novembe... Arabian Petroleum Ltd Announces Half-Y...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भोपाल में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौजन्य भेंट, मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Nov 2026, 07:21 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक विशेषताओं से प्रभावित हुए सुनील शेट्टी, फिल्म निर्माण के लिए बताया आदर्श प्रदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 नवंबर को भोपाल स्थित अपने निवास पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में नए अवसरों को लेकर चर्चा हुई। भेंट के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और देश के केंद्र में स्थित होने की विशेषता का उल्लेख किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श स्थान बताया। चर्चा में प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संपदा को फिल्म निर्माण के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने और पर्यटन को नई पहचान दिलाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। साथ ही, स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार और नए अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई।
यह सौजन्य भेंट मध्यप्रदेश में फिल्म उद्योग, पर्यटन और उद्यमिता के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
📲Get App