🔥 TRENDING अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पंकज गुप्... Nagaland Dear Shine Thursday Lottery A... Naga Ancestral Remains to Be Displayed... Nagaland CM Neiphiu Rio attends inaugu... Jalandhar Couple Assaults Disabled Bro... AAP appoints Gagan Ahuja as Block Pres...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भोपाल में एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे-आपत्तियां

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 06:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मतदाता सूची में नाम और विवरण जांचने की नागरिकों से अपील, 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निराकरण

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को भोपाल जिले में इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल (एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली) का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में अपर कलेक्टर महेन्द्र कवचे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडेय की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची के साथ युक्तिसंगतकरण के बाद तैयार की गई नवीन मतदान केंद्रों की सूची भी सौंपी गई। प्रतिनिधियों से सूची का अवलोकन करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपेक्षा की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में भोपाल जिले में निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करना है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्रारूप निर्वाचक नामावली पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, नाम-पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन कराने तथा नियमानुसार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का परीक्षण और निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित निर्वाचन कार्यालय में दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाया जा सके।
📲Get App