राजनीति
भोपाल में 3 अक्टूबर को होगा राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन
विकास कार्यों का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को बोनस और गोपालक दीदियों का सम्मान होगा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालकों एवं दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े सदस्यों के शामिल होने की जानकारी है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया जाएगा। भोपाल और इंदौर दुग्ध संघों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि वितरित करने के साथ पंजीकृत गौशालाओं के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भोपाल में 16.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट, अत्याधुनिक डेयरी लैब एवं मिनी डेयरी संयंत्र सहित अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ प्रस्तावित है। वहीं उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट का भूमिपूजन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।
सम्मेलन में पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किए गए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की जानकारी भी साझा की जाएगी।