🔥 TRENDING Sonalika sells 100,000 tractors in Apr... India's Horticulture Minister Meets Ne... New Zealand Offers Apple Horticulture... Woman Killed in Bear Attack in Pauri,... MCD launches three-day monkey trapping... Vikrant Massey Unveils Simple Mantra B...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भोपाल: डायल-112 ने घर से भटकी 10 वर्षीय बालिका को परिजनों से मिलाया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 06:13 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोपाल के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र में घर का रास्ता भटक गई एक 10 वर्षीय बालिका को डायल-112 के जवानों ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया।

भोपाल जिले के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत गोल खेड़ी के पास एक 10 वर्षीय बालिका घर का रास्ता भटक गई थी। इस संबंध में सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 30 सितंबर 2026 को शाम 05:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अरुण एवं पायलट पुरषोत्तम ने बालिका को अपने संरक्षण में लिया। स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि वह सुखीसेवनियाँ क्षेत्र के ओंकारसेवनियाँ गाँव में रहती है।

बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सुखीसेवनियाँ थाने से संपर्क किया गया, जहाँ से बालिका के परिजनों की जानकारी प्राप्त हुई। परिजनों को सूचित कर ईटखेड़ी थाने बुलाया गया। डायल-112 जवानों बालिका को एफआरवी वाहन से थाने ले गए। कुछ समय पश्चात बालिका के परिजन थाने पहुंचे, जिन्होंने बालिका की पहचान और सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित सौंपा गया।
📲Get App