🔥 TRENDING अरविंद चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (... ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਕੁੰਨ ਪਰਵਿੰਦਰ... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વ... Amitabh Bachchan Pauses Fan Interactio... Haldia Petrochemicals to Invest in Eas... The Hindu Releases October 21, 2026 Mo...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

Bhanupratappur

✍️ Reporter: Sawan Sharma 🗓 21 Oct 2026, 03:04 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि*

*154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन, परिजनों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन*

*भानुप्रतापपुर/कांकेर।* राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर 21 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में शहीद स्मृति परेड एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। विधायक आशाराम नेताम, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के जवानों के नामों का वाचन किया। इस दौरान शोक परेड आयोजित कर वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

समारोह में अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि शहीद जवानों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
📲Get App