🔥 ट्रेंडिंग विरोधी पूर्वानुमानों से साइक्लोन अकवान... रामायण ने 11वें दिन भारत में 185 करोड़... मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीमार, बु... तमिलनाडु में बाल संरक्षण मामलों से जुड... चूरू के दांदू में डस्टर‑ट्रॉली टक्कर स... बंगाल की साइक्लोन अकवन: नाम का अर्थ, उ...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भैरू चौक पर 11 से गरबा नाइट, ललिता व प्रवीण प्रस्तुतियां देंगे
स्थानीय

भैरू चौक पर 11 से गरबा नाइट, ललिता व प्रवीण प्रस्तुतियां देंगे

✍️ रिपोर्टर: NARAYAN LAL 🗓 06 अक्टू. 2026, 07:25 AM 👁 287
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुमेरपुर। नवरात्रि पर भैरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से भैरू चौक डांडिया नाइट-2026 का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा।

भैरू चौक पर 11 से गरबा नाइट, ललिता व प्रवीण प्रस्तुतियां देंगे

सुमेरपुर। नवरात्रि पर भैरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से भैरू चौक डांडिया नाइट-2026 का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा। गरबा महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां चल रही है। आयोजन में गुजरात की प्रसिद्ध गरबा गायिका ललिता औदिच्य और गरबा गायक प्रवीण राठौड़ प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष गरबा नाइट में दलेपत चौहान म्यूजिकल ग्रुप की ऑर्केस्ट्रा के साथ गरबा एवं डांडिया होगा। विशेष रूप से गजेन्द्र (पिंकू सा.) एवं माणकराज सिंघवी की ओर से गायक कलाकार एवं ऑर्केस्ट्रा पार्टी की व्यवस्था की जा रही है। गरबा नाइट में संगीत और मनोरंजन का आकर्षण रहेगा।

इस लेकर समिति पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति अध्यक्ष प्रकाश देवड़ा, उपाध्यक्ष नरेंद्र माली, सचिव दिलीप देवड़ा एवं कोषाध्यक्ष राजुभाई अग्रवाल सहित कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
📲Get App