🔥 TRENDING Producer B.K. Modi Announces Completio... Jailer 2 Sets Record for Kollywood’s B... Four Killed in Armed Ambush on NH-202... गांव वालों का कहना है कि अधिकारी फर्जी... India-US Trade Pact Nears Completion a... Biplab Deb Attends Organisational Meet...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

*भानुप्रतापपुर में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा पर्व*

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 14 Nov 2026, 04:28 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

**मुख्य चौक पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा** **भानुप्रतापपुर।** नगर में यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के स

*भानुप्रतापपुर में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा पर्व*

**मुख्य चौक पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा**

**भानुप्रतापपुर।** नगर में यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य चौक में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यादव समाज के लोगों ने परंपरा और आस्था के साथ गोवर्धन पूजा पर्व मनाते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।,,
📲Get App