🔥 TRENDING नगर पंचायत मच्छरगांवा में पीसीसी निर्म... पकड़े गए युवक ने थानेदार पर चलाया हाथ,... बांका के लाहौरिया गांव में 9 नवंबर को... কলকাতার রাজপথে পশুপ্রেমীদের প্রতিবাদ:... Chiru Claps and Launches Mega Project... અમદાવાદ ગ્રામ્ય LCB Police એ જુગાર રહે...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भिण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, मंत्री राकेश शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Nov 2026, 03:52 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भिण्ड जिले में आयोजित समारोह का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने किया। उन्होंने डिजिटल कॉन्क्लेव के माध्यम से उद्योग को मिले बढ़ावे और किसान कल्याण वर्ष में किसानों की समृद्धि पर केंद्रित रहने की बात कही।

भिण्ड। मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास और समारोहपूर्वक मनाया गया। मेला ग्राउंड के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में सांसद संध्या राय सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश कभी बीमारू राज्य कहलाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उद्योग वर्ष के दौरान प्रत्येक संभाग में डिजिटल कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। वहीं, इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें समृद्ध बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने नागरिकों से हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि रूफटॉप सोलर प्रणाली प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सांसद संध्या राय ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं, दलहन और तिलहन उत्पादन में प्रदेश की अग्रणी भूमिका है। लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के साथ महिलाओं को नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को फूलमाला, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेहगांव की प्रतिभाशाली छात्रा कु. राधा को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App