🔥 TRENDING लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर... Meghalaya Minister Metbah Resigns from... Meghalaya Government Touts Cherry Blos... Congress alleges Assam government is p... Tripura Left Front alleges obstruction... Tripura Minister Kishore Barman seeks...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

भूमि विवाद से संबंधित मामलों से संबंधित जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 31 Oct 2026, 11:44 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। जिले के विभिन्न अंचलों में अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों की संयुक्त उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई।

अरवल। जिले के विभिन्न अंचलों में अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्षों की संयुक्त उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों में दोनों पक्षों की बातों एवं उनके द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित मामलों में भूमि से जुड़े दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए विवादों के कारणों को समझने का प्रयास किया गया।इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आपसी सहमति एवं समन्वय के आधार पर विवादों के समाधान की पहल की गई। साथ ही, जिन मामलों में आवश्यक पाया गया, उनमें नियमानुसार जांच एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, विवादों को अनावश्यक रूप से बढ़ने से रोकने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अरवल पुलिस आमजनों की समस्याओं के समाधान, भूमि विवादों के शांतिपूर्ण निपटारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App