🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा छौछिया गांव, रतनगंज से गोला के लिए रवाना हुए कांवड़िए
Travel

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा छौछिया गांव, रतनगंज से गोला के लिए रवाना हुए कांवड़िए

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 16 Aug 2026, 11:28 AM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। पवित्र सावन माह में आस्था और भक्ति का रंग गांव छौछिया, पोस्ट मुद्रासन में देखने को मिला। सरयू घाट रतनगंज से पावन जल भरकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छोटी काशी गोला स्थित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।

भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा छौछिया गांव, रतनगंज से गोला के लिए रवाना हुए कांवड़िए
सीतापुर। पवित्र सावन माह में आस्था और भक्ति का रंग गांव छौछिया, पोस्ट मुद्रासन में देखने को मिला। सरयू घाट रतनगंज से पावन जल भरकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छोटी काशी गोला स्थित भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।
कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाई दिया। श्रद्धालु उत्साह के साथ पवित्र जल लेकर गोला के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
इस धार्मिक यात्रा में ललित राजवंशी, यसदीप वर्मा, विंकेश कुमार, सुरजीत मौर्य, अमन राज, राहुल मौर्य, आनंद मौर्य, बृजमोहन वर्मा, रवि मौर्य, सुरेश मौर्य और संजय राज सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से रतनगंज से छोटी काशी गोला की ओर रवाना हुए।
सावन माह में निकली इस धार्मिक यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
📲Get App