🔥 TRENDING SOG Officer Arrested, Renewing Scrutin... Warrants Served on TMC Leaders in Nand... BJP booth president gunned down in Bol... Car crashes into railings after hittin... Bus crashes into crowd in Indore, kill... Three family members killed in car‑sco...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भालकी के कॉलेज में मनाया गया कल्याण‑कर्नाटक उत्सव दिवस
Local

भालकी के कॉलेज में मनाया गया कल्याण‑कर्नाटक उत्सव दिवस

✍️ Reporter: Md Asif khan 🗓 17 Sep 2026, 02:58 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सागर ईश्वर खंड्रे सांसद ने श्रद्धांजलि अर्पित की, 17 सितंबर 1948 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

आज भालकी के स्थानीय कॉलेज परिसर में ‘कल्याण‑कर्नाटक उत्सव दिवस’ बड़े ही उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया।

सागर ईश्वर खंड्रे सांसद ने भारत माता व स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

17 सितंबर 1948 को यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त होकर स्वतंत्र भारत का हिस्सा बना था। वक्ताओं ने छात्रों को इस दिन के ऐतिहासिक महत्व और वीरों के त्याग के बारे में विस्तार से बताया।

संसद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुसार कल्याण‑कर्नाटक को शिक्षा, तकनीक, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में आगे ले जाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।
📲Get App