🔥 TRENDING Manipur Clashes Leave 10 Dead Across T... PM Modi Promises Full Support to Manip... Manipur death toll climbs to nine, CM... Rare Golden Cat Spotted in Meghalaya’s... Mamata Banerjee likens her detention t... Shillong Teer Winning Numbers Released...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहल के मीठी गांव के पास चलती थार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

✍️ Reporter: पवन खरींटा 🗓 11 Oct 2026, 09:34 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहल के मीठी गांव के पास एक चलती थार गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

बहल के मीठी गांव के निकट एक चलती हुई थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

गनीमत रही कि गाड़ी चला रहे चालक ने खतरे को भांपते हुए समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
📲Get App