सरकारी योजना
भोजपुर में जिलास्तरीय। बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का आयोजन
भोजपुर जिला में जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का भव्य आयोजन
भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
भोजपुर में जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प
आरा, भोजपुर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 23 नवंबर 2026 को सहजानन्द ब्रह्मर्षि कॉलेज सभागार, आरा में जिला स्तरीय बाल विवाह निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिशा एक प्रयास, भोजपुर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक; मो. तैयब अहमद, जिला मिशन समन्वयक, महिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर; पूनम देवी, डिप्टी मेयर, भोजपुर; वंदना राजवंशी, जिला परिषद, भोजपुर; अनु प्रिया, कला एवं संस्कृति विभाग, भोजपुर; प्रतिभा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, भोजपुर; दीपक कुमार, A.H.T.U., भोजपुर; नीतू कुमारी, महिला थाना प्रभारी, आरा; प्रो. पूनम कुमारी, प्राचार्या, एस.बी. कॉलेज, आरा तथा अमित कुमार सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, भोजपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों का सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
कार्यक्रम में दिशा एक प्रयास की पूरी टीम के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्ति, छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
दिशा एक प्रयास द्वारा भोजपुर जिले में बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी जैसी समस्याओं के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था का संकल्प है कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से भोजपुर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए।