🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भोजपुर जिला के चरपोखरी के गाड़ी के चकमे से ट्रक पलटा
Local

भोजपुर जिला के चरपोखरी के गाड़ी के चकमे से ट्रक पलटा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Aug 2026, 12:56 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गाड़ी के चकमे से ट्रक नदी में गिरा चालक बाल बाल बचा

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गाड़ी के चकमे से अनियंत्रित ट्रक नदी में गिरी, चालक बाल-बाल बचा
भोजपुर

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर मलौर पुल के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। एक वाहन के चकमा देने के बाद चावल लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक संजय यादव बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक संजय यादव ट्रक पर चावल लेकर बीयर फैक्ट्री गया था। वहां चावल नहीं लिए जाने के बाद वह ट्रक लेकर वापस गया जिले की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के मलौर पुल के समीप पहुंचा, तभी अचानक सामने से आ रही एक गाड़ी ने ट्रक को चकमा दे दिया। गाड़ी से बचने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

देखते ही देखते अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित नदी में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक की किस्मत अच्छी रही कि वह सुरक्षित बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलने के बाद चरपोखरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य कराया और घटना की जानकारी ली।
📲Get App