🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा 51 लाख का चेक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा 51 लाख का चेक

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 19 Sep 2026, 05:00 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पटना। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में शनिवार को भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, बिहार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और भारतीय जनता पार्टी, बिहार का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहत कोष में दी गई यह राशि आपदा और कठिन परिस्थितियों से प्रभावित जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

भाजपा की ओर से दी गई सहायता राशि को इसी उद्देश्य से राहत एवं सहायता कार्यों में उपयोग किए जाने की बात कही गई है।
📲Get App