🔥 ट्रेंडिंग जनपद पंचायत चितरंगी के अंतर्गत बगदरी‑भ... सिकंदराराऊ में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत... જાફરગંજમાં રૂ. ૨૫ લાખ ખર્ચે નવું પંચાય... शहडोल। जिले में जंगली हाथियों की आवाजा... 14 மாவட்டங்களில் இன்று மிதமான மழை, மின... सिकंदरा राऊ के मौहल्ला हुरमतगंज स्थित...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

भाजपा पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता का विपक्षी दलों पर तीखा हमला, विकास कार्यों को बताया ऐतिहासिक

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 13 अक्टू. 2026, 11:51 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी के चेतगंज वार्ड के भाजपा पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में काशी में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे शहर की तस्वीर बदल गई है।

वाराणसी। चेतगंज वार्ड के भाजपा पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, सड़कों, घाटों के सुंदरीकरण, स्वच्छता और गरीब कल्याण योजनाओं के कारण आज वाराणसी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता ने विपक्षी पार्टियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी जमीन पर काम करती है, जबकि विपक्षी पार्टियां सिर्फ कागजों और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। जब हम विकास के कार्य करते हैं तो विपक्ष को तकलीफ होती है। इनके पास न तो कोई नीति है, न नियत और न ही कोई योग्य नेता है।"

उन्होंने आगे कहा कि चेतगंज वार्ड में भाजपा ने अपनी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाया है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में विकास विरोधी पार्टियों को इसका करारा जवाब देगी।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, "काशी की जनता ने यह तय कर लिया है कि काशी का विकास भाजपा के साथ ही संभव है।"
📲Get App