🔥 TRENDING F-35A Makes First Flight Over Jodhpur... Woman Manager Stops Midnight ATM Heist... ಇಂದು ಹುಬ್ಬಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ನಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಕಬ್ಬು... Chennai Murder Sparks Heated Law & Ord... Tamil Nadu CM Vijay Distributes Gold R... Tamil Nadu Telecommunications Ltd Tops...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा ने विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 02:38 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाजपा ने बिहार और उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर दी स्वीकृति

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्ष 2026 में बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार तथा तिरहुत शिक्षक से श्री नरेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए छह उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति दी गई है। वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी तथा गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार जारी सूची में बिहार के चार और उत्तर प्रदेश के छह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। यह विवरण भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिया गया है।
📲Get App