🔥 TRENDING जालौन में कानून-व्यवस्था और अपराध नियं... राजस्थान के करौली में वृद्धाश्रम का औच... देवरिया के ग्राम रजड़ी में 1008 श्री व... মানবাজারে একাধিক খাবারের দোকানে সারপ্র... CM Mann Shares Emotional Stories at Ja... Sound System Crew Killed in Ludhiana G...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

भगता गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, पशुपालकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 28 Oct 2026, 09:20 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मधेपुर प्रखंड के भगता गांव में बुधवार को जीविका के तत्वावधान में जागरण सीएलएफ के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, बीमारियों की रोकथाम और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान टीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही टीकाकरण, कृमिनाशक दवा तथा पशुओं की उचित देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पशुपालकों को दी गई।
कार्यक्रम में जीविका बीपीआईयू मधेपुर के बीपीएम श्री प्रत्युष प्रकाश, एलएचएस श्री संतोष कुमार एवं सीसी श्री विवेक प्रकाश मौजूद रहे। वहीं जागरण सीएलएफ की ओर से श्रीमती ललिता देवी एवं सभी सीएलएफ कैडरों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग किया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीण पशुपालकों तक पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पशुपालन के जरिए ग्रामीण परिवारों की आजीविका को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर को पशुपालकों के लिए उपयोगी पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पशु चिकित्सा टीम, बीपीआईयू मधेपुर, जागरण सीएलएफ और सामुदायिक कैडरों की भूमिका सराहनीय रही।
नीड24 न्यूज | मधेपुर, मधुबनी
रिपोर्ट: Md Parwez
📲Get App