🔥 TRENDING JD(U) leader Anant Singh mentioned in... NDTV Rajasthan airs video exposing mat... સાવરકુંડલામાં યુવકે અગમ્ય કારણોસર ગળાફ... ધારી-અમરેલી રોડ પરના ભયજનક વળાંકને દૂર... BreakingNews वृंदावन की हरे कृष्णा आर्... વડોદરા: વોર્ડ ૧૫ ના કોર્પોરેટર આશિષભાઈ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भागलपुर में दुर्गा पूजा की सुरक्षा हेतु पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

✍️ Reporter: Ashish Kumar 🗓 17 Oct 2026, 10:38 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

दुर्गा पूजा के मद्देनजर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार पुलिस केंद्र, भागलपुर सहित जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही, असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भागलपुर पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
📲Get App