🔥 TRENDING কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্র ও সমবায় মন্ত্রী শ... Prabhas Stars in New Diwali Film 'Spir... CRPF Soldier Found Dead by Suicide in... Rane Faces Public Backlash Over SGDH F... GFP Threatens Court Action Over Allege... Goa Police Register FIR Against CJP Pr...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भागलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, डीएम और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 Oct 2026, 03:12 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

📍 भागलपुर, बिहार। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देन

भागलपुर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, डीएम और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
📍 भागलपुर, बिहार।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित आगमन स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
📲Get App