🔥 TRENDING રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... Four Assam Labourers Die in Meghalaya... Rape Case Surge Brings Women's Safety... Ayushmann Khurrana to Portray Pakistan... Madonna and Taylor Swift Dominate MTV... TVK Minister Criticises Udhayanidhi St...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज डुबा
Weather

भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज डुबा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 06:28 AM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज गंगा के पानी से डूबा छात्र छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


NH 80 से सटा भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज गंगा के पानी मे डूबा, छात्र-छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाभागलपुर में हर तरफ अभी पानी से हाहाकार मचा हुआ है आम लोगों के साथ साथ छात्र छात्राओ पर भी इसका असर पड़ रहा है भागलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज पूरी तरह जलमग्न है। यहाँ परिसर से लेकर कॉलेज के प्रथम तल तक 5 फिट से ऊपर तक पानी है। इस इलाके में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर से भी अधिक ऊपर बह रही है। कॉलेज में पानी प्रवेश करने पर यहाँ आसपास के हॉस्टल को भी खाली करवा दिया गया है छात्र छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। इंजीनियरिंग कॉलेज में हर वर्ष के यही हालात हैं तकरीबन 20 दिन से 1 महीने तक गंगा का पानी यहां पर पूरी तरह रहता है जिसके कारण शैक्षणिक कार्य में बाधा भी उत्पन्न होती है इसको लेकर लगातार स्थायी समाधान की भी मांग हो रही है। सरकार यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के ठीक पीछे गंगा किनारे मजबूती से तटबंध का निर्माण कर दे तो इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई शैक्षणिक संस्थान विश्वविद्यालय डूबने से बचें।
📲Get App