🔥 TRENDING Anand Rathi Recommends 3 Mid-Cap Stock... Hyderabad Police Book Four for Dangero... Jharkhand Worker Returns Home After Om... Four Arrested for Dangerous Scooter St... Jharkhand High Court: Filing Criminal... Abortion Access Challenges in India Hi...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भागलपुर में बेली ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी शुरू
Sarkari Yojana

भागलपुर में बेली ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी शुरू

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Oct 2026, 11:02 AM 👁 66
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर में बेली ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी शुरू सुबह 6 बजे से शाम 6बजे तक चलेंगे बड़े जहाज

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेली ब्रिज बंद होते ही मुफ्त फेरी सेवा शुरू, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे बड़े जहाज; बाइक-साइकिल भी होगी पार
भागलपुर बेली ब्रिज बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन के लिए प्रशासन ने जलमार्ग की व्यवस्था शुरू कर दी है आज सुबह 6 बजे से मुफ्त फेरी सेवा शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी बड़े जलयानों के जरिए यात्री अपने सामान के साथ साइकिल और बाइक भी बिना शुल्क नदी पार कर सकेंगे सुरक्षा कारणों से सामान्य देशी नावों के परिचालन पर रोक रहेगी
भागलपुर की ओर बियाडा और बाबूपुर घाट से जलयान चलाए जा रहे हैं, जबकि नवगछिया की ओर जाह्नवी गंगा घाट मुख्य कनेक्शन रहेगा यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए बियाडा घाट पर समतलीकरण, वाटरप्रूफ टेंट, हाई-मास्ट लाइट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है बाबूपुर घाट पर तीन बड़े जलयान तैयार हैं बरारी घाट से फेरी सेवा नहीं चलेगी यहां स्थायी इंस्टॉलेशन का काम होने के साथ क्रेन और भारी मशीनरी की तैनाती है यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बियाडा घाट से जलयान पकड़ने की व्यवस्था की है सुरक्षा के लिए प्रत्येक जहाज पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और आपदा मित्र तैनात रहेंगे घाटों पर पुलिस भीड़ नियंत्रण और कतार व्यवस्था संभालेगी यात्रियों के लिए मेडिकल कैंप और ‘दीदी की रसोई’ की व्यवस्था भी की गई है बड़े और मालवाहक वाहनों के लिए अलग से कार्गो जहाज की व्यवस्था की गई है

बाइट अलंकृता पांडे जिलाधिकारी भागलपुर

बाइट प्रमोद कुमार सीनियर एसपी भागलपुर
📲Get App