🔥 ट्रेंडिंग রাজ্য সভাপতি কী বললেন? रुद्रपुर में मानवता की मिसाल: नाले में... फागी में कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद... वाराणसी में वैवाहिक समारोह व बारात के... SIR ವಿರೋಧಿ ಮೂರನೇ ಹಂತದ ಹೋರಾಟಕ್ಕೆ ಸಿದ್ಧತ... चैनपुर पुलिस ने पॉक्सो, हत्या और धोखाध...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भिंड रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 नव. 2026, 10:53 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नए आरपीएफ बैरक के निर्माण की तैयारी तेज, मंडल रेल प्रबंधक ने भूमि चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश।

भिंड। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा भिंड रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, रेलवे व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इंजीनियरिंग स्टोर एवं रेस्ट हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कैटरिंग स्टॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर नए आरपीएफ बैरक के निर्माण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर, सुचारू एवं यात्री अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार और रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
📲Get App