🔥 TRENDING ನಮ್ಮ ಬಸವಣ್ಣನವರ ಗೌರವಕ್ಕೆ ಧಕ್ಕೆಯಾದರೆ ಸರ್... Supreme Court Upholds Karnataka High C... Supreme Court Declines Karnataka's Bid... Rajasthan Revamps GST Audit to Ease Ta... ಕೊಪ್ಪಳ ಶ್ರೀ ಗವಿಮಠಕ್ಕೆ ಶಿಕ್ಷಣ ಸಚಿವ ಮಧು... सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर कैथेड्रल...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भिंड रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 10:53 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नए आरपीएफ बैरक के निर्माण की तैयारी तेज, मंडल रेल प्रबंधक ने भूमि चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई के दिए निर्देश।

भिंड। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा भिंड रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, रेलवे व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने इंजीनियरिंग स्टोर एवं रेस्ट हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कैटरिंग स्टॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर नए आरपीएफ बैरक के निर्माण का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर, सुचारू एवं यात्री अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार और रेल यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
📲Get App