🔥 TRENDING IMD Alert: Dense Fog Looms Over North... Wedding Season Trend: Celebrity-Approv... Four Dead as Truck Plunges Into Car at... Naidu vows to make Amaravati one of th... AP CM Naidu Urges State NDA MPs to Rea... Zelenskyy: Ukraine ready for ceasefire...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बेगूसराय में बाइक और बस कि हुई भिड़ंत दो बच्चियों कि हुई मौत मां और पिता घायल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 06:44 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेगूसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेगूसराय में रफ्तार और बदहाल सड़क ने उजाड़ दिया परिवार! अपाची-बस की भीषण टक्कर में दो मासूम बहनों की मौत, मां-बाप समेत तीन गंभीर

वैशाली से बेगूसराय आ रहा था घुमंतू परिवार, बाइक पर सवार थे पति-पत्नी और तीन बच्चे; बेगमसराय में टेंट डालकर आगे के सफर पर निकलने की थी तैयारी, लेकिन सुरो बनियाटोल के पास काल बनकर आई बस ने परिवार पर बरपाया कहर। बेगूसराय
*संवाददाता:* अजय कुo शास्त्री
बेगूसराय/बछवाड़ा। एनएच-28 पर एक बार फिर रफ्तार और जर्जर सड़क का खौफनाक मंजर देखने को मिला। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरो बनियाटोल के पास अपाची बाइक और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस परिवार के साथ आगे के सफर और जिंदगी की उम्मीदें जुड़ी थीं, उस परिवार पर रास्ते में ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मृत बच्चियों की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कनसारा निवासी राजेंद्र महतो की 10 वर्षीय पुत्री अमरपाली और तीन वर्षीय पुत्री मानसी के रूप में हुई है। हादसे में राजेंद्र महतो, उनकी पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह परिवार घुमंतू प्रवृत्ति का है और पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घूमकर अपना जीवनयापन करता है। परिवार के साथी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय में टेंट लगाकर ठहरे हुए थे। राजेंद्र महतो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वैशाली से बेगूसराय की ओर आ रहे थे। योजना थी कि यहां पहुंचने के बाद अपने साथियों से मिलेंगे और फिर सभी आगे के सफर पर निकलेंगे। लेकिन किसी को क्या पता था कि मंजिल तक पहुंचने से पहले ही एक ऐसा हादसा हो जाएगा, जो पूरे परिवार की खुशियां छीन लेगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरो बनियाटोल के पास एनएच-28 पर तेज रफ्तार बस और अपाची बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पति-पत्नी और तीनों बच्चे हादसे की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो मासूम बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन dial 112 और बछवाड़ा थाना की गश्ति गाड़ी ने रानी के पास खदेड़ कर बस को पकड़ लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाची बाइक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर एनएच-28 की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और ओवरलोड वाहनों का लगातार परिचालन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहा है। कुछ जगहों पर मरम्मत कराई गई, लेकिन भारी वाहनों के परिचालन से सड़क फिर जर्जर हो गई।

स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि सुरो बनियाटोल के पास एनएच-28 पर सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें दो बच्चों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एनएच-28 पर कब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे? कब तक सड़क के गड्ढे और तेज रफ्तार आम लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ते रहेंगे? दो मासूम बच्चियों की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एनएच-28 की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App