🔥 ट्रेंडिंग ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਚਾਹੁਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱ... अमीरिया स्कूल खो नागोरियां जयपुर परिस... તલોદ પોલીસે હરસોલ ગામની ચોરીનો ભેદ ઉકે... અમદાવાદના સોલામાં આધુનિક સ્વાસ્થ્ય સુવ... વાપી ખાતે કેન્દ્રીય શ્રમ અને રોજગાર તથ... मधुबनी: बाबूबरही प्रखंड में धूमधाम से...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बंगले में दुर्घटना होने की आशंका

✍️ रिपोर्टर: Sunil Dhakad 🗓 11 अक्टू. 2026, 12:44 PM 👁 19
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जल्द से जल्द इसका जीर्णोद्धार करवाया जाए ग्राम के बुजुर्गों की माँग

सिलावटी में जर्जर ग्रामीण बैठक भवन से ग्रामीण परेशान, बुजुर्गों ने विधायक ऋषि अग्रवाल से लगाई गुहार

सिलावटी। ग्राम पंचायत सिलावटी में ग्रामीण बैठक भवन जर्जर हालत में होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बैठकों और सामूहिक चर्चाओं के लिए उपयोग होने वाला यह भवन खराब स्थिति में होने से ग्रामीणों को असुविधा हो रही है।

ग्राम के बुजुर्गों ने इस समस्या को लेकर विधायक महोदय श्री ऋषि अग्रवाल जी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि बैठक भवन की स्थिति का निरीक्षण कराकर उसकी मरम्मत या आवश्यकतानुसार नवनिर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिल सके।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उचित कार्रवाई की जाएगी। अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जर्जर बैठक भवन की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है।
📲Get App