🔥 TRENDING Congress Conducts Workshop in Madhya P... India Women’s Hockey Beat Malaysia 6-2... Prisoner with Cancer Denied AIIMS Visi... Election Commission Sets New Dates for... NCW Chief Vijaya Rahatkar Leads Women-... Tejashwi Yadav Reaffirms RJD's Opposit...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बगही गांव में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जिला पार्षद की जमीन पर बने घर और दुकान ध्वस्त

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 28 Nov 2026, 06:18 PM 👁 18
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेतिया/योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के बगही गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला पार्षद की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर बनाए गए घर और दुकान को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, बगही गांव निवासी धुरेंद्र महतो के खिलाफ अंचल कार्यालय में जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद अंचल प्रशासन ने मामले की जांच की। अंचलाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार, संबंधित परिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए पांच बार नोटिस भेजा गया था। नोटिस से संबंधित सभी दस्तावेज अंचल कार्यालय में उपलब्ध हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहीं, धुरेंद्र महतो ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि शनिवार को अचानक जेसीबी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तथा घर और दुकान को तोड़ दिया। उन्होंने इस कार्रवाई में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का दावा भी किया है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ बेतिया से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जहां अंचल प्रशासन ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया है, वहीं प्रभावित परिवार ने बिना सूचना दिए मकान तोड़े जाने का आरोप लगाया है।
📲Get App