🔥 TRENDING दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांसाठी राज्य सरका... Surat અને Ahmedabadમાં Red & White Ski... એએમસી અને 8 સ્કૂલ ને ઈમેલ થી મળિ બોમ્બ... સુરતમાં ચંદી પડવાનો તહેવાર ડુમ્મસ અને... मुख्य अभियंता ने की विद्युत आपूर्ति एव... સુરતમાં કપૂરવાડીમાં મોટું ઝાડ પડ્યું,...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

बढेड़ी राजपुताना मे फूटी पेयजल पाइपलाइन की समस्या का समाधान

✍️ Reporter: Amzad Ali 🗓 27 Oct 2026, 09:40 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फूटी पेयजल पाइपलाइन की समस्या का समाधान

खबर का असर: बढ़ेड़ी राजपुताना में फूटी पेयजल पाइपलाइन की समस्या का समाधान
हरिद्वार। ग्राम बढ़ेड़ी राजपुताना में दूषित पानी की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। कई दिनों से फूटी पड़ी पेयजल पाइपलाइन की समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों द्वारा मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को दूषित पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की थी।
समस्या का समाधान होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने समस्या को गंभीरता से लेने और समय पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्याओं का इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिल सके।
📲Get App