🔥 ट्रेंडिंग बोरज नई ग्राम पंचायत में सरपंच पद के ल... हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन 15 मिलिय... राहुल गांधी ने संगरूर में इंसाफ रैली श... लुधियाना जिला अदालत परिसर पर बम धमकी जालंधर के रामनगर में हथियारबंद युवाओं... दिल्ली पुलिस ने शाहदारा में 312 किग्रा...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना की घटना, पीड़िता ने डीएम और एसपी से की शिकायत

✍️ रिपोर्टर: Abhishek Kalia 🗓 04 नव. 2026, 02:00 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जनपद शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटना में एक असहाय विधवा महिला की बैनामा शुदा जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता पूजा पत्नी स्वर्गीय प्रमोद कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को जनसुनवाई (IGRS संदर्भ संख्या: 40015226052083) के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पति की मृत्यु के बाद मिली सहायता राशि से खरीदी थी जमीन
पीड़िता पूजा के अनुसार, उनके पति की असमय मृत्यु के उपरांत जो आर्थिक सहायता मिली थी, उसी पूंजी से उन्होंने अपने चार वर्षीय मासूम बेटे के भविष्य को देखते हुए प्रेमपाल से विधिवत बैनामा कराकर एक आवासीय प्लॉट खरीदा था। उक्त बैनामा के सभी आवश्यक दस्तावेज प्रार्थिनी के पास मौजूद हैं और प्लॉट पर पहले से पिलर भी खड़े थे।
रातों-रात टीन शेड डालकर कब्जे का आरोप
आरोप है कि गांव के ही दबंग व्यक्तियों—धर्मेन्द्र यादव, सोनू यादव एवं उर्वेश यादव द्वारा मिलीभगत कर रातों-रात उक्त बैनामा शुदा जमीन पर अवैध रूप से टीन शेड का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया।
थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने तत्काल इस अवैध कब्जे और निर्माण की सूचना थाना बंडा में दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस व प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पुलिसिया कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर है।पीड़िता ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह एक बेसहारा विधवा महिला है, अतः मानवीय दृष्टिकोण और न्याय के हित में उनकी भूमि को अविलंब कब्जा मुक्त कराया जाए।दोषी दबंगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जब इस सम्बन्ध में विक्रेता प्रेमपाल से बात हुई तब उन्होंने बताया कि पूजा को उन्होंने 2 डिसमिल जमीन का प्लाट बेचा है जिसमें उनके पुत्र जबरदस्ती कब्जा कर रहे है इस सम्बन्ध मे जब थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह से बात हुई तब उन्होंने कहा कि अभी दिखा रहे है और कारवाई होगी
📲Get App