🔥 ट्रेंडिंग Mirchi masala ki quality फतेहपुर के गाज़ीपुर में युवती ने पड़ोस... চন্দননগরের জগদ্ধাত্রী পুজো উদ্ধোধন করত... लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के श... दक्षिणी कलेर पंचायत के पैक्स गोदाम में... ઇડર નગરપાલિકાએ ભગવાન બિરસા મુંડાની 151...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बंडा (शाहजहांपुर): थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में मनरेगा कार्य पर जा रहे एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बंडा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

✍️ रिपोर्टर: Abhishek Kalia 🗓 14 नव. 2026, 02:50 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गांव नरेंद्रपुर निवासी सचिन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार (14 नवंबर) की सुबह करीब 8:00 बजे वह मनरेगा में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि तभी रास्ते में गांव के ही ओह कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगे।
गला दबाकर की मारपीट, ग्रामीणों ने बचाया
पीड़ित के अनुसार, जब उसने गाली देने से मना किया तो उक्त सभी आरोपी आक्रोशित हो गए और उसकी गर्दन पकड़कर बेरहमी से मारपीट करने लगे। शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के ही शिवम पुत्र मनोज कुमार और गीता देवी पत्नी मनोज कुमार ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित को हमलावरों के चंगुल से बचाया।
घटना के बाद पीड़ित सचिन गुप्ता ने थाना बंडा में नामजद तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सम्बन्ध में हल्का दरोगा अमर कांत सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र आया है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
📲Get App