🔥 TRENDING Sayaji Hotels launches Enrise by Sayaj... Thakur slams Congress government for m... Himachal Pradesh faces second‑highest... Tripura MP accuses CPI(M) and Congress... कोयलीबेड़ा विकास खण्ड में नविन धान उपा... Tripura royal Pradyot Bikram Manikya f...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बच्ची की मौत के बाद अस्पताल के स्टाफ़ द्वारा परिजनों को धमकाया जा रहा, शव सौंपने में आनाकानी का आरोप; परिजनों को बंधक बनाने का दावा*

✍️ Reporter: ashif 🗓 15 Nov 2026, 12:44 AM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दुबग्गा लखनऊ
दुबग्गा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत के बाद मामला गरमा गया है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की मौत के बाद अस्पताल का स्टाफ उसका शव सौंपने में आनाकानी कर रहा है। इतना ही नहीं, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में ही रोककर बंधक बना रखा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची के इलाज के नाम पर परिजनों को करीब 1 लाख 73 हजार रुपये का बिल थमाया गया था। बिल का भुगतान न कर पाने के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्ची को डिस्चार्ज न करने और परिजनों को परेशान करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

*अब बच्ची की मौत के बाद शव सौंपने में कथित आनाकानी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।*

*पीड़ित परिवार ने दुबग्गा पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।*

वहीं, परिजनों ने पुलिस पर अस्पताल संचालक को थाने में बैठाकर संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्ची की मौत के बाद शव परिजनों को सौंपने में देरी क्यों की जा रही है? शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है?
मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।
📲Get App