अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर | मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ आरोपी इन्द्रराज उर्फ काड ू पुत्र रामलाल सैन निवासी सुनारी थाना सूरवाल को गिरफ्तार किया है।
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार थान े के एएसआई हेमेन्द्रपाल, कांस्टेबल महेन्द्र, चालक कमलेश कांस्टेबल गश्त करते साहूनगर स्कूल के पास पहुंचे।
वहां आरोपी इन्द्रराज उर्फ काडू के कब्जे से 51 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।